रायपुर। राजधानी रायपुर और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में नवंबर के अंतिम दिनों में ठंड का फिर से असर दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शीत लहर की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके बाद दो दिनों तक प्रदेश में तापमान में कोई बड़ी उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है और मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा।

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्तमान में बदलियों या वर्षा जैसी कोई गतिविधि नहीं है और अगले 24 घंटों तक मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। नवंबर की शुरुआत में ठंड का अनुभव हुआ था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में वृद्धि होने के कारण ठंड कम महसूस हुई। नवंबर के अंतिम दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से ठंड के मद्देनजर गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। शीतलहर और ठंड की वापसी के साथ सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ेगा। पूरे प्रदेश में दिन के समय धूप का आनंद लिया जा सकेगा, लेकिन शाम और सुबह के समय तापमान में गिरावट से सर्दी का अनुभव रहेगा। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की भी हिदायत दी गई है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed