बीजापुर। मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा जंगल में आज एक आईईडी विस्फोट में एक महिला माओवादी घायल हो गई। विस्फोट के तुरंत बाद उसके साथी माओवादी वहां से फरार हो गए और घायल महिला को अकेला छोड़कर उसके हथियार के साथ भाग निकले।घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मद्देड़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को जंगल से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस ने घायल माओवादी की पहचान गुज्जा सोढ़ी के रूप में की है। वह पिछले 6–7 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में सक्रिय रही है और एसीएम कन्ना बुच्चना के साथ पार्टी सदस्य के रूप में कार्यरत थी। उसके पास 12 बोर का हथियार भी था।पुलिस अब उसके अन्य माओवादी साथियों की तलाश कर रही है और घटना की पूरी जांच-पड़ताल कर रही है। यह घटना क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों की गंभीरता को दर्शाती है।Spread the lovePost navigationगिरधर देवांगन का घर बना मिनी पावरहाऊस अमित शाह का बड़ा दावा: 31 मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद होगा समाप्त