योग के माध्यम से मन की एकाग्रता को बढ़ाने में मदद मिलती है धीरज बाकलीवालदुर्ग शहर विधायक निवास में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा किये दुर्ग महापौरदुर्ग – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय स्कूल में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल,एमआईसी सदस्य भोला महोविया ,प्रकाश अहीर आदि लोगो के संग योगाभ्यास किया। नगर पालिक निगम अधिकारी व कर्मचारी समेत नागरिक, छात्र-छात्राओं ने भी योगाभ्यास किया।इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि योग के माध्यम से मन की एकाग्रता को बढ़ाने में मदद मिलती है यौगिक क्रियाओं से शारीरिक संतुलन बना रहता है। महापौर ने कहा कि योग का मतलब सिर्फ शरीर का व्यायाम नहीं है. यह मन, बुद्धि और शरीर आदि का शुद्धिकरण है। प्रणायाम से हम अपनी सांस पर नियंत्रण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने आप को परमात्मा से जोड़े।योगा दिवस कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से विधायक गजेंद्र यादव के निवास में पहुँचकर महापौर धीरज बाकलीवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से शहर के विकास कार्यो को लेकर चर्चा की।महापौर बाकलीवाल ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है.मानवता के लिए भारत का उपहार, यह स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है.इससे हमारे मन, शरीर और आत्मा संतुलित रहता है ।Spread the lovePost navigationपीएससी घोटाला कर युवाओं का भविष्य चौपट करने वाली, युवाओं का 15 हजार करोड़ का भत्ता खाने वाली कांग्रेस किस मुंह से युवाओं की बात कर रही है:ललित चंद्राकर बीजेपी कार्यालय से पैदल क्लेक्ट्रोरेट पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा