दुर्ग: जिले में एक ही दिन के भीतर चोरी की चार अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों के बाद स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। पुलिस ने सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।निर्माणाधीन मकान बना निशानाजामुल थाना क्षेत्र में एक वकील के निर्माणाधीन मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर पानी का मोटर, इलेक्ट्रिक केबल और लोहे काटने की मशीन सहित अन्य सामान चुरा लिया। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है।शादी में गए परिवार के घर में सेंधइसी थाना क्षेत्र में एक और घटना सामने आई, जहां एक परिवार के शादी समारोह में बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने घर को खाली पाया। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने सोने की चैन, नकदी और एलसीडी टीवी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पास के दो अन्य घरों में भी चोरी की सूचना मिली है।स्कूटी चोरी की वारदातमोहन नगर थाना क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की स्कूटी चोरी हो गई। महिला के अनुसार, उसने रोज की तरह वाहन पार्लर के बाहर खड़ा किया था, लेकिन कुछ समय बाद लौटने पर स्कूटी गायब मिली।बंद मकान में बड़ी चोरीपद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के धनोरा गांव में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान मालिक के बाहर होने का फायदा उठाकर चोरों ने दरवाजा तोड़कर घर में रखे जेवर और नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।पुलिस जांच में तेजीलगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और सभी मामलों की जांच को प्राथमिकता पर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, धान नीति और बस्तर विकास एजेंडा चर्चा में छत्तीसगढ़ सरकार के 9 बड़े निर्णय: UCC, खनन सुधार, पशुपालन और आर्थिक मामलों पर अहम फैसले