रायगढ़ । रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा इतना भीषण था कि इसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने मुर्गियों से भरी एक पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे के बाद पिकअप के परखच्चे उड़ गए और दोनों लोग पिकअप के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।Spread the lovePost navigationशादी का झांसा देकर दुष्कर्म: डिप्टी कलेक्टर पर FIR दर्ज अखिल भारतीय अघरिया समाज की केंद्रीय अध्यक्ष बनी उषा पटेल