दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने नगर निगम द्वारा वार्ड 54 यादव भवन में एक दिवसीय शिविर लगाया जायेगा। दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु सोमवार को एक दिवसीय मेगा कैम्प का आयोजन दिनाँक 28 अक्टूबर 2024 को यादव भवन वार्ड क्रमांक 54 में किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से एपीएल राशनकार्डधारी को 50 हजार रूपये तक तथा बीपीएल कार्डधारी को 5 लाख तक इलाज कराने की सुविधा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।वार्ड नगरिक पहुंच कर आयुष्मान कार्ड अपडेट करा सकते है एवं नवीन आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य भी किया जाएगा।Spread the lovePost navigationआईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में बनाई अपनी विशेष पहचान- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु निगम कर्मियों की अब अच्छे से मन पायेगी दीपावली,त्यौहार के पहले निगम के 2 हजार कर्मियों के खाते में ट्रांसफर हुआ सैलरी