रायपुर

छत्तीसगढ़ में गर्मी से फिलहाल राहत, बारिश और आंधी का असर जारी, तापमान में जल्द होगी वृद्धि

रायपुर :आमतौर पर मई का महीना छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी लेकर आता है, लेकिन इस बार मौसम कुछ राहतभरा बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से बारिश, आंधी-तूफान और बादलों की मौजूदगी ने प्रदेशवासियों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत दी है।

अभी दो दिन और चलेगा मौसम का यह मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि आज भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ इलाकों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

तापमान में अब शुरू होगा इज़ाफा

हालांकि, दिन के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो चुका है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

कहाँ कैसा रहा तापमान?

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई।

दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button