खैरागढ़। जिले में 6 नवंबर की रात हुई लूटपाट की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था. घटना के अगले दिन यानी 7 नवंबर को यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई कि खैरागढ़ के कांग्रेस नेता राजा सोलंकी और उनके साथी अमीन खान पर लूट का हमला हुआ है. इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया गया कि यह घटना खैरागढ़ से राजनांदगांव मार्ग के ग्राम दल्ली में घटी थी.

लेकिन अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. लूट की रिपोर्ट लिखवाने वाला कांग्रेसी नेता राजा सोलंकी ही खुद इस लूट का मास्टरमाइंड निकला. पुलिस की जांच में पता चला कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी. दरअसल, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला मंत्री राजा सोलंकी और उनके साथी अमीन खान ने खुद इस लूट की योजना बनाई थी.

पुलिस के मुताबिक, 6 नवंबर की शाम को तीन युवक डेरहाराम, हर्षकुमार पाल और अमन करेला भवानी से कबड्डी खेलकर अपने गांव लौट रहे थे. दल्ली इलाके में स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने रूके तभी उनकी मुलाकात राजा सोलंकी और अमीन खान से हुई. पहले तो इन दोनों ने युवकों के साथ गाली-गलौच की, फिर उनकी बाइक छीन ली और उनसे मारपीट भी की.

इसके बाद राजा सोलंकी और अमीन खान ने पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे खुद लूटपाट के शिकार हुए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद सच सामने आया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले असल में खुद राजा सोलंकी और उसका साथी अमीन खान था. उन्होंने साजिश के तहत उल्टा युवकों पर ही आरोप मढ़ दिया.

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed