दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कार्यभार संभालते ही आज आल
सुबह नये आयुक्त सुमित अग्रवाल ने स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र
मिश्रा,शोएब अहमद,एमएमयू कुणाल, राहुल व टीम के साथ वार्ड 21 पुजारी तलाब
साफ  सफाई व्यवस्था सहित छठ पूजा से पहले तालाबो की साफ  सफाई की स्थिति
का निरीक्षण किया।

  उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए निर्देश दिये और नागरिको से अपील की वे तालाबो को साफ रखने में निगम की मदद करें। तालाबो में पूजन सामग्री विसर्जित न करें। उन्होंने निरीक्षण
के मौके पर बोले कि छठ महापर्व के दौरान एक स्वच्छ एवं साफ़  वातावरण में
श्रद्धालु पूजा करने को मिले।

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग पूरी टीम मुस्तैदी के साथ कार्यों का निष्पादन करे। सभी अपने-अपने संबंधित जोन में
सफ़ाई अभियान को प्राथमिकता के साथ मॉनिटिंग करे।आयुक्त बोले अगले 24
घंटों के भीतर सभी चिन्हित छठ तालाबो की संपूर्ण सफ़ाई सुनिश्चित
करें।

नये आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान छठ
व्रतियों के साथ-साथ लाखों श्रद्धालु छठ घाटों पर भगवान भास्कर को अघ्र्य
देने के लिए जुटते हैं। इसके लिए निगम स्तर से साफ सफाई व्यवस्थाओं की
तैयारियां की जा रही है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply