बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 6 साल के मासूम लड़के को खिलौना तोड़ने के कारण पड़ोसी ने बेरहमी से पीटा और उसे अधमरा कर दिया। आरोपी ने लड़के को घर के बाहर झाड़ियों में मरने की नीयत से छोड़ दिया।लड़का लिकेश साहू खेलने के लिए पड़ोसी के घर गया था, जहां खेल-खेल में एक खिलौना टूट गया। इस पर आरोपी मुकेश साहू ने लड़के को पीटा और उसे गंभीर हालात में छोड़ दिया।परिजनों ने लड़के को स्कूल भेजने के लिए ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। काफी खोजबिन के बाद लड़का झाड़ियों के बीच गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी स्थिति नाजुक होने के कारण उसे भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामले की जानकारी मिलने पर विधायक कुंवर सिंह निषाद अस्पताल पहुंचे और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।Spread the lovePost navigationदुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आने से 7 घायल मोबाइल के लिए छात्र ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम