कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित जोरताल गांव के पास एक बड़ा हादसा हो गया. जबलपुर से रायपुर जा रहे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. ट्रक में सरसों का तेल रखा हुआ था, और आग इतनी भयावह थी कि ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया.

वहीं घटना के समय ट्रक चालक और परिचालक ने तुरंत समझदारी दिखाई और जान की सलामती के लिए ट्रक से कूद गए. दोनों ने अपनी जान बचाई, लेकिन आग की तीव्रता इतनी थी कि एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा रहा.

सूचना मिलने के बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था. यह पूरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जिसमें पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply