राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। राष्ट्रपति 25 और 26 अक्टूबर को विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के प्रवास की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को राजभवन में बैठक हुई, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका के सचिव यशवंत कुमार ने निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार अधिकारियों को तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।राष्ट्रपति एम्स, एनआईटी रायपुर, आईआईटी भिलाई और पं. दीनदयाल स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान आयुष विश्विद्यालय के दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। सचिव यशवंत कुमार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही रायपुर और दुर्ग जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राज्य प्रोटोकाल के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्यपाल की संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, रायपुर मेडिकल के डीन डा. विवेक चौधरी आदि अधिकारी मौजूद थे।राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति दौरे को लेकर चर्चामुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की और नवरात्रि की शुभकामना दीं। बताया जाता है कि राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय के बीच राष्ट्रपति मुर्मु के दौरे को लेकर चर्चा हुई।Spread the lovePost navigationपत्नी पर जानलेवा हमला: सिरफिरे पति के खिलाफ FIR दर्ज लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बड़ा खुलासा: बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे गैंग का हाथ