भिलाई

अंतराज्यीय गांजा तस्करों का भंडाफोड़, भिलाई नगर पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भिलाई | दुर्ग जिले के थाना भिलाई नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। उड़ीसा से गांजा लाकर भिलाई और दुर्ग क्षेत्र में बेचने वाले कुल 5 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें से 3 आरोपी उड़ीसा निवासी एवं 2 आरोपी दुर्ग जिले के स्थानीय निवासी हैं।

आरोपी ट्रेन के जरिए उड़ीसा से गांजा लाकर, भिलाई में सप्लाई करते थे। इस गिरोह के पास से पुलिस ने 07.055 किलोग्राम गांजा, ₹2400 नगद बिक्री की राशि, एक मारुति 800 कार, 06 मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, एक ATM कार्ड और एक पैन कार्ड सहित कुल लगभग ₹1.35 लाख की संपत्ति जब्त की है।

21 अप्रैल को विशेष मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड सेक्टर 07, भिलाई में स्थित महाराणा प्रताप भवन के पीछे घेराबंदी कर मारुति 800 कार (CG 07 ZD 3848) में बैठे पांच तस्करों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि कोदड़धर पात्रा, प्रेमराज कुमुरा और दिलीप भोई उड़ीसा से गांजा लेकर ट्रेन से भिलाई आते थे, जिन्हें लेने सोनु ठाकुर और सोम चंदेल कार से आते और फिर उतई व भिलाई क्षेत्र में गांजे की बिक्री करते थे।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे.) के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी –

  • सोनु ठाकुर (34 वर्ष) – सेक्टर 09 हास्पिटल रोड, भिलाई
  • सोम चंदेल (28 वर्ष) – मिलपारा, उतई
  • दिलीप चंद भोई (28 वर्ष) – मानीकेरा, जिला कालाहांडी, उड़ीसा
  • प्रेमराज कुमुरा (36 वर्ष) – डोमकार्लाकुंटा, जिला कालाहांडी, उड़ीसा
  • कोदड़धर पात्रा (29 वर्ष) – मानीकेरा, जिला कालाहांडी, उड़ीसा

इस कार्यवाही में सउनि राजेशमणी सिंह, प्र.आर. प्रेम कुमार सिंह, रोशन सिंह, आर. गजेन्द्र साहू, हेमेन्द्र कुर्रे, इसरार अहमद, तोषण चन्द्राकर, एवं मनोज महोबे की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख), 27(क) के तहत अपराध क्रमांक 161/2025 पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button