मध्यप्रदेश | सागर जिले में एक दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवजात बच्चे के पेट में एक और बच्चा पाया गया। यह मामला मेडिकल भाषा में “फीट्स इन फीटू” कहलाता है, जो कि बहुत ही रेयर है।

महिला की सोनोग्राफी में पता चला था कि वह दो बच्चों को गर्भ में लिए हुए है, लेकिन ऐसी स्थिति में एक बच्चा दूसरे के पेट में होने की बात सामने आई। नवजात को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है और बच्चे के जीवन को बचाने के लिए सर्जरी ही एकमात्र उपाय है।

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे केस काफी कम पाए जाते हैं, लगभग 5-6 लाख मामलों में किसी एक में पाए जाते हैं। दुनिया में अब तक केवल 200 ऐसे केस पाए गए हैं।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed