Uncategorized

नक्सलियों को बड़ा झटका: पुलिस मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर

नारायणपुर | छ️त्तीसगढ़ के नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर सोमवार शाम पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मौके से जवानों ने AK-47 सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जवान अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना पर सर्चिंग पर निकले थे। शाम करीब 4 बजे सर्चिंग के दौरान घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। मुठभेड़ में पुलिस के सभी जवान सुरक्षित हैं। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button