कोरबा । कोरबा पुलिस ने रात के अंधेरे में वाहन चालकों को रोककर लूट की वारदात करने वाले तीन युवको को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन नशेड़ी है, जिन्होने अपने नशे की लत और गर्लफ्रेंड की डिमांड को पूरा करने के लिए अपराध के इस रास्त को अख्तियार कर रात के अंधेरे में एयर गन की नोक पर लूट कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक एयर गन और हसिया बरामद कर जब्त किया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों कचंदी नाला और उरगा थाना क्षेत्र में कई बैक टू बैक लूट की कई वारदात सामने आई थी। लूट के शिकार लोगों ने बताया कि बंदूक की नोक पर उनसे पैसों की लूट की गयी। ट्रक चालक और बाइक सवारों से लूट की इस वारदात पर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल एक्शन लेकर गिरोह का पर्दाफाश करने का आदेश दिया गया था। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस टीम ने लूट की वारदात में शामिल आरोपियों को सुराग जुटाना शुरू किया। वारदात से जुड़े कड़ियों को पिरोने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान जयसिंह राजपूत, आयुष महंत और विशाल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गये और उन्होने लूट की बात स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि उनकी गर्लफ्रेंड की आये दिन की डिमांड को पूरा करने के लिए उन्होने अपराध का ये रास्त अख्तियार कर लिया था। लूट के पैसों से उन्होने नशा करने के साथ ही गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए उन पर खर्च कर दिये। सिविल लाइन पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की वारदात में प्रयुक्त बाइक, एयर गन और एक हसिया जब्त किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed