रायपुर। खैरागढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय पशु तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। बता दें कि, ये गिरोह खैरागढ़ जिले के वनांचल क्षेत्र में घूमने वाले आवारा मवेशियों को पकड़कर जंगल मार्ग से पैदल महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश ले जाकर पशुवों को बेच देते थे। वहीं पूरे मामले का खुलासा आज एसपी त्रिलोक बंसल ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया।

एसपी ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ग्राम महुवाढार के जंगलों में वन मार्ग से सैकड़ों गाय लेकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कुल 130 नग गौ वंश के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया कि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को अंतर्राज्यीय गौ तस्करी के सरगना बालाघाट जिले के निवासी सबर अली खान के बारे में पता चला। मामले के बाद से ही सबर अली फरार चल रहा था, जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, इस मामले में अब तक अन्तर्राज्यीय गिरोह के सरगना समेत सात अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की संपत्ति को भी राजसात करने की तैयारी कर रही है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply