भिलाई | भिलाई में सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर अज्ञात आरोपियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है। मुख्य तीन फरार आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है, और उनके ऊपर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस ने एक आरोपी को मुंबई से धर दबोचा है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल को भी बयान के लिए थाने बुलाया गया, जहां उन्होंने करीब 5 घंटे पूछताछ का सामना किया। पुलिस ने चैतन्य बघेल का मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिसे साइबर सेल को भेजा जाएगा।

सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि आरोपियों से चैतन्य बघेल के संबंधों की जानकारी जुटाई गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 जुलाई 2024 को हुई थी, जब सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं।

इस मामले में अब तक तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें से एक आरोपी रोहित पहले से एनडीपीएस केस में जेल में बंद था। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस घटना ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है, और स्थानीय स्तर पर इसके राजनीतिक आयामों पर चर्चा चल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद हैं|

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed