रिसाली | रिसाली महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता वाली परिषद ने रिसाली बस्ती मैदान का सौन्दर्यीकरण करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। इस कार्य में 1 करोड़ 76 हजार की राशि खर्च की जाएगी। प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। महापौर परिषद ने ऐसे जगहों को सहेजने का निर्णय लिया है जहां पर अतिक्रमण की संभावना है। ऐसा ही एक बड़ा एरिया रिसाली मुक्तिधाम के सामने है। वार्ड 31 के इस खाली मैदान को पहले समतलीकरण किया जाएगा। बाद में उसे सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।

रिसाली महापौर परिषद ने निगम द्वारा तैयार प्रस्ताव को शीघ्र शासन को भेजने निर्णय लिया है। महापौर परिषद की बैठक में सद्स्यों ने राशन कार्ड नवीन पीडीएफ की उपलब्धता और वितरण के मंद गति होने से चिंता व्यक्त की। व्यवस्था में सुधार लाने कहा। बैठक में अनिल देशमुख, एम.डी. जहीर अब्बास, संजू नेताम, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, परमेश्वर कुमार, ममता यादव, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे व निगम के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

20 लोगों को पेंशन का लाभ

महापौर परिषद के सद्स्यों ने 28 पेंशन हितग्राहियों के प्रकरण पर मुहर लगाते खाते में पैसा शीघ्र डालने निर्देश दिए है। पेंशन हितग्राहियों में केन्द्रीय पेंशन योजना के 17, राज्य पेंशन योजना के 04 और राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि योजना के 07 प्रकरण है।

स्थल परिवर्तन कर करे निर्माण

कुछ वार्डो में सड़क, नाली के कार्य स्थल विवाद की वजह से अटका था। महापौर परिषद ने पटाक्षेप करते हुए न केवल स्थल परिवर्तन किया, बल्कि कार्य को तीव्रता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर परिषद की बैठक में नए एमआईसी सद्स्यों का परिचय हुआ। वही अधिकारियों ने कार्य विभाजन का विस्तृत से जानकारी दी।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed