पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पायलट और 1 इंजीनियर थे। यह घटना बावधन इलाके में केके कंस्ट्रक्शन हिल के पास सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है।पुलिस के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के हेलीपैड से टेक ऑफ किया था। उड़ान भरने के करीब 10 मिनट बाद 1.5 किमी दूर जाकर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा पहाड़ी इलाके पर हुआ। वहां सुबह के समय घना कोहरा था।क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। इससे तीनों लोग बुरी तरह जल गए। हेलिकॉप्टर सरकारी था या प्राइवेट, यह अभी पता नहीं चला है। मृतकों की भी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पिंपरी चिंचवड़ पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम पहुंच गई हैं।Spread the lovePost navigationयोगी सरकार का सख्त फैसला, 39,000 कर्मचारियों की सैलरी रोकी सुप्रीम कोर्ट ने सड़कों पर बने मंदिर और दरगाह को हटाने का दिया आदेश, कहा – जनहित सबसे ऊपर, सड़कों को यातायात के लिए सुरक्षित बनाना जरूरी