रायपुर : जिला मुख्यालय दुर्ग के सिविल लाइन स्थित विवेकानंद भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और नवदंपत्तियों को सुखद वैवाहिक जीवन का शुभाशीष दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 19 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह के बंधन में बंधे।

योजना के तहत आर्थिक संबल

शासन की ओर से नवविवाहितों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं, श्रृंगार सामग्री, पायल, बिछिया और हाथ घड़ी सेट भेंट किए गए। प्रत्येक वधू के बैंक खाते में 35,000 रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

सामाजिक समानता का प्रतीक- मंत्री गजेन्द्र यादव

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि यह योजना निर्धन परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में समानता और सहयोग की भावना को प्रबल करते हैं। इससे न केवल फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों पर लगाम लगती है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह पूरे सम्मान और गरिमा के साथ संपन्न होता है। उन्होंने गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा संपन्न कराए गए संस्कारों की सराहना की और सफल आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बधाई दी।

कार्यक्रम में सभापति श्याम शर्मा, पार्षद कांशीराम कोसरे, कमल देवांगन, मनीष कोठारी, सरस निर्मलकर, साजन जोसफ, अनिकेत यादव, सुमन वर्मा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन ने समाज में सामूहिक उत्तरदायित्व का एक अनुपम उदाहरण पेश किया।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।