अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा राजनीतिक और रणनीतिक कदम उठाते हुए नासा (NASA) की कमान एलन मस्क के करीबी सहयोगी जेरेड इसाकमैन को सौंप दी है। यह नामांकन खास इसलिए भी अहम है क्योंकि मस्क और ट्रंप के बीच पहले कुछ समय तक मतभेदों की खबरें आती रही हैं।

जेरेड इसाकमैन ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रंप के साथ अपनी तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि मस्क से रिश्ते बिगड़ने के बाद ट्रंप ने पहले उन्हें नासा से हटा दिया था और तब अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी को अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया गया था। अब ट्रंप ने जेरेड को पुनः नासा के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है।

ट्रंप ने कहा, “मुझे जेरेड इसाकमैन को नासा का प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है। वे उत्कृष्ट बिजनेस लीडर, पायलट और अंतरिक्ष यात्री हैं।” हालांकि, यह नियुक्ति पूर्ण रूप से लागू होने के लिए संसद की मंजूरी आवश्यक है, लेकिन वर्तमान में बहुमत ट्रंप की पार्टी के पास होने के कारण जल्द ही जेरेड नासा प्रमुख बन सकते हैं।

ट्रंप ने आगे कहा कि जेरेड का अंतरिक्ष के प्रति जुनून और अनुभव ब्रह्मांड की रहस्यमयी खोजों में मदद करेगा और इससे अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

जेरेड इसाकमैन का मस्क के साथ पुराना नाता रहा है। वे 2021 में स्पेस एक्स के पहले सिविलियन मिशन “इंस्पिरेशन 4” के कमांडर भी रह चुके हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि वे नासा के आगामी मंगल मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस नियुक्ति के साथ ट्रंप ने अमेरिकी अंतरिक्ष कार्यक्रम में रणनीतिक और तकनीकी विशेषज्ञता को सशक्त बनाने का इरादा जाहिर किया है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।