भिलाईनगर। इंडियन रेडक्रास सोसयटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर का आयोजन दिनांक 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक किया जा रहा है। जम्बुरी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आयुक्त नगर निगम भिलाई बजरंग दुबे द्वारा शिविर स्थल भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग शहर में व्यवस्थाओ को संपादित करवाया जा रहा है। इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि जम्बुरी में सभी आवश्यकताओ की प्रतिपूर्ति समय अनुसार की जा सके।  

भिलाई नगर निगम द्वारा प्रमुख रूप से जम्बुरी स्थल स्थल पर पीने के पानी, जम्बुरी स्थल, एरिना, स्नान गृह महिला एवं पुरूष के लिए प्रतिदिन 2 टेंकर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था हेतु 10 से 12 महिला सफाई कर्मीयों को सुबह 6ः00 बजे से 2ः00 बजे तक डयूटी लगाई गई है। जिसका माॅनिटरिंग निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली द्वारा की जा रही है।निकायों को जम्बुरी को सफलता पूर्वक आयोजन करने हेतु विभिन्न दायित्वों को दिया गया है। जिनके द्वारा कार्यो को संपादित किया जा रहा है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed