कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में महिला हेड कांस्टेबल से रेप का मामला सामने आया है। बताया गया कि महिला प्रधान आरक्षकी करवा चौथ मनाने के लिए अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाकर खेत में दबोच लिया और उसके साथ गंदा काम किया। इसका विरोध करने और छीनाझपटी के दौरान हेड कांस्टेबल का दांत टूट गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरी घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, महिला हेड कांस्टेबल शनिवार रात करीब साढ़े सात अयोध्या से करवा चौथ मनाने अपनी ससुराल जा रही थी। पाली में उतरने के बाद गांव की ओर सादे कपड़ों में पैदल जा रही थी। सुनसान रास्ता और अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे दबोच लिया। फिर बाजरे की खेत में ले जाकर कपड़े फाड़े और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

छीनाझपटी के दौरान महिला हेट कांस्टेबल का टूटा दांत

महिला हेड कांस्टेबल ने इस दरिंदगी का विरोध करते हुए आरोपी की एक अंगुली चबा ली। दोनों के बीच छीनाझपटी हुई। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल का एक दांत भी टूट गया। फिर पीड़िता ने शोर मचाया, आवाज सुनकर लोगों पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। देर रात पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी दरिंदे का नाम धर्मेंद्र उर्फ कल्लू बताया जा रहा है, जो कि सेन पश्चिम पारा क्षेत्र का निवासी है। वहीं पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आपको बता दें कि प्रदेश में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बच्चियों और महिलाओं से दुष्कर्म के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। जिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रहती है, अब उन्हीं के साथ रेप की वारदात हो रही है। जिससे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed