भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में डेंगू मलेरिया बचाव एवं मच्छरउन्मूलन हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त बजरंग दुबे केनिर्देश पर पांचो जोन के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अपने-अपने जोन क्षेत्रमें बिमारी की रोकथाम हेतु अभियान चला रहे है।जोन के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की टीम बनाई गई है, जो बस्तीयों मेंजाकर निरीक्षण करते है। संबंधित परिवार को समझाइस देते है। रैली निकालतेहै, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को संदेश देते है कि किस प्रकार सेस्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखा जावे।नगर निगम भिलाई का दल वार्ड क्रं. 17 नेहरू भवन पुरानी बस्ती केआस-पास कुलर, पानी की टंकी, कन्टेनर, शौचालय एवं नालियों में डेंगूमलेरिया बचाव एवं मच्छर उन्मूलन के लिए मैलाथियान, टेमिफास, जला आईल आदिका छिड़काव किया जा रहा है।उसके साथ-साथ नागरिको को जागरूक करते हुए बतारहे है कि पानी को उबालकर पीए, शुद्व ताजा भोजन करे। बाहर के बासी खादयसामग्री खाने से बचे, किसी प्रकार की उल्टी-दस्त, कपकपी के साथ बुखार आदिहोने पर नजदीक के शासकीय अस्पताल में डॉक्टर को दिखाकर दवा लेवें। अपनेमन से मेडिकल स्टोर से दवा लेने से बचें, स्वयं से सुरक्षा ही सबसे बड़ाबचाव है। अभियान के दौरान जोन के वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह,जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, विरेन्द्र बंजारे,हेमंत मांझी, सुदामा परगनिया, गोपी साहू, चुर्णमणी यादव आदि उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationभिलाई इस्पात संयंत्र आगे भी सेल खेल मेला के लिए करता रहेगा सहयोग-सीजीएम दत्ता गोल्ड मेडिलिस्ट परलीन को इन्द्रजीत सिह ने हरसंभव मदद का दिया आश्वासन