रायपुर। नारायणपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि चिड़िया मारने गए युवकों को नक्सली बताकर एनकाउंटर किया गया है।बैज ने बताया कि अभय नेताम, जिसे नक्सली बताकर गोली मारी गई, वास्तव में नक्सली नहीं बल्कि चिड़िया मारने गया था। उन्होंने कहा—“अभय नेताम की पीठ में गोली लगी है, जो आर-पार निकल गई। इस फर्जी एनकाउंटर का जिम्मेदार कौन है? सरकार और गृहमंत्री अब तक चुप क्यों हैं?”दीपक बैज ने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि अभय नेताम नक्सली है या निर्दोष युवक, और यदि यह फर्जी एनकाउंटर है तो इसकी जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आदिवासी संगठनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।फिलहाल इस बयान के बाद नारायणपुर में फर्जी एनकाउंटर की चर्चा तेज हो गई है और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है।Spread the lovePost navigationराज्य के सबसे बड़े अस्पताल को मिलेगा नया स्वरूप : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से स्वामी वल्लभाचार्य महाराज ने की सौजन्य भेंट