भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से लगे मिचीपारा गांव के जंगल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

युवक-युवती ने गांव से लगभग 3 किमी अंदर जंगल में फांसी लगाई है इसलिए ग्रामीणों को घटना की जानकारी देर से हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। 

जानकारी के मुताबिक, प्रेमी एवं प्रेमिका अलग-अलग समाज के थे। मृतक युवक का नाम महरू यादव है। वहीं मृतिका आदिवासी समाज की थी और बालोद जिले के साल्हे गांव की रहने वाली थी।

कुछ दिन पहले ही युवक अपनी प्रेमिका को अपने घर लेकर आया था। इसके बाद युवती के परिजन उसे समझाकर वापस ले जाने युवक के घर आए थे। इस घटना के बाद ही युवक-युवती ने आत्महत्या की है। 

ग्रामीणों की सूचना पर भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर घटना की जानकारी मिली।  पंचनामा करवाई कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अभी मृतिका के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद ही शव को फंदे से उतारा जाएगा। मृतक प्रेमी युगल ने दो दिन पूर्व फांसी लगाई होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, क्योंकि उनका शव से बदबू आ रही है। 

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed