धमतरी। जिले से आत्महत्या का मामला समाने आ रहा है, यहां एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सिहावा थाना क्षेत्रांतर्गत का है।जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा में रामनगर निवासी 26 वर्षीय डाकेश यादव ने बीती मंगलवार की रात लगभग 9 बजे अपने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, मृतक होटल में काम करके अपना जीवन यापन करता था।घटना के बाद से आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पीएम के लिए भेजा है। सिहावा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है|Spread the lovePost navigationअवैध धान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 196 कट्टा धान जब्त आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित