नारायणपुर | छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर आई है। कांकेर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह 6 बजे से मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। दो जवानों को गोली लगी है, घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर लाया गया है, जहां निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घायल जवानों के नाम खिलेश्वर गावड़े , हीरमन यादव, दोनों डीआरजी के जवान है। हीरामन यादव के दोनों पैर की जांग में गोली लगी है, वहीं खिलेश्वर गावड़े के सिर और हाथ में चोट लगी है।जानकारी के अनुसार कांकेर डीआरजी ,नारायणपुर डीआरजी , बीएसएफ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है, टेकामेटा और काखुर के जंगलों में मुठभेड़ अभी भी जारी है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने इसकी पुष्टि की है।Spread the lovePost navigationप्रेम-प्रसंग में युवती हुई गर्भवती, गर्भपात कराने से हुई मौत… प्रेमी गिरफ्तार उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों की समीक्षा की,निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का ध्यान रखने के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन के कार्यों को दिसम्बर-2024 तक पूर्ण करने कहा