जगदलपुर । बस्तर जिले के जगदलपुर में आड़ावाल में स्थित एक फैंसी स्टोर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

आड़ावाल में जय गुरु फैंसी स्टोर में आग लगने की घटना बोधघाट थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दुकान के ऊपर कुछ सामान रखा था, जिसमें अचानक धुआं उठने लगा। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई और दुकान मालिक दुकान से सामान बाहर निकाल पाते तब तक पूरी दुकान में आग की लपटें फैल गईं।

दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply