दुर्ग..आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अरुण वोरा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि – “आज का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा, क्योंकि आज रायबरेली समेत कई राज्यों की जनता अपने भविष्य का निर्धारण कर रही है। रायबरेली की जनता आज सिर्फ एक सांसद का नहीं, बल्कि हमारे जननायक, संघर्षशील योद्धा श्री राहुल गांधी जी का चयन करने जा रही है। यह चुनाव सिर्फ रायबरेली का नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता की उम्मीदों और सपनों का प्रतीक है।देश के हर कोने से उठती आवाज़ें, हर दिल से निकलती प्रार्थनाएं, सब हमारे प्रिय नेता श्री राहुल जी के साथ खड़ी हैं।

जनता का राहुल जी पर अटूट विश्वास उन्हें निम्नलिखित वादों को पूरा करने की ताकत देगा

15 अगस्त तक 30 लाख सरकारी नौकरियां
1 जुलाई से महिलाओं के खाते में सालाना 1 लाख रुपए
युवाओं को सालाना 1 लाख रुपए की पहली नौकरी पक्की
हर नागरिक को 25 लाख रुपए के मुफ्त इलाज की सुविधा
आरक्षण और भागीदारी की सुरक्षा
संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती
देश में हो रहे भेदभाव और अन्याय का अंत
जल-जंगल-जमीन पर आदिवासियों का अधिकार

देश को बदलाव चाहिए और आज का दिन इस परिवर्तन की नींव रखेगा।आज का यह मतदान देश की दिशा और दशा दोनों बदलने की क्षमता रखता है। तो आइए, हम सब मिलकर अपने देश के विकास की दिशा में अपने वोट के माध्यम से एक कदम आगे बढ़ाएं।”

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

You missed