सीतापुर । जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र के ग्राम नर्मदापुर खालपारा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चरित्र पर शक के चलते खेलसाय मांझी नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी मुड़ाई मांझी की बेरहमी से हत्या कर दी।

पति ने आवेश में आकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे पत्नी का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में खौफ और सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग डर के मारे अपने घरों में दुबक गए हैं।

घटना के बाद आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

इस जघन्य हत्याकांड के बाद खेलसाय मांझी मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही मैनपाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के सिर व धड़ को कब्जे में लेकर घर को सील कर दिया।

सुरक्षा के मद्देनज़र घर के बाहर तैनात पुलिस बल

पुलिस ने एहतियात के तौर पर घर के बाहर सुरक्षा तैनात कर दी है। फिलहाल हत्यारे की तलाश तेज़ी से जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।