सीतापुर । जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र के ग्राम नर्मदापुर खालपारा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चरित्र पर शक के चलते खेलसाय मांझी नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी मुड़ाई मांझी की बेरहमी से हत्या कर दी।पति ने आवेश में आकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे पत्नी का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में खौफ और सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग डर के मारे अपने घरों में दुबक गए हैं।घटना के बाद आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटीइस जघन्य हत्याकांड के बाद खेलसाय मांझी मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही मैनपाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के सिर व धड़ को कब्जे में लेकर घर को सील कर दिया।सुरक्षा के मद्देनज़र घर के बाहर तैनात पुलिस बलपुलिस ने एहतियात के तौर पर घर के बाहर सुरक्षा तैनात कर दी है। फिलहाल हत्यारे की तलाश तेज़ी से जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।Spread the lovePost navigationइंद्रावती नदी में तत्काल पानी व मटनार,देउर गांव में बैराज,रावघाट रेल परियोजना करें जल्द से जल्द शुरू करे भाजपा सरकार..कांग्रेस पार्टी लड़ेगी जनता लड़ती रहेगी.. रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने पर राजस्व निरीक्षक निलंबित