रायपुर। मुजगहन थाना क्षेत्र के ग्राम कांदुल में स्थित भारत गैस गोदाम के सामने अवैध रूप से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों — नीरज धनकर और दयालु साहू को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस को मौके से कुल 12 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण, एक मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 15,300 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर कमर्शियल सिलेंडरों में भरते थे और प्रत्येक सिलेंडर पर 600 से 700 रुपये तक का अवैध मुनाफा कमाते थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है, साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।Spread the lovePost navigationउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 28 स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का किया शुभारंभ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महतारी सिलाई केंद्र का किया शुभारंभ