रायपुर। मुजगहन थाना क्षेत्र के ग्राम कांदुल में स्थित भारत गैस गोदाम के सामने अवैध रूप से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों — नीरज धनकर और दयालु साहू को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को मौके से कुल 12 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण, एक मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 15,300 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर कमर्शियल सिलेंडरों में भरते थे और प्रत्येक सिलेंडर पर 600 से 700 रुपये तक का अवैध मुनाफा कमाते थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है, साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed