बालोद। जिले के पथरीले मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नायब तहसीलदार खुशबु नेताम की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई और ग्रामीणों की तत्परता से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।छुट्टियों के बाद लौट रही थीं ड्यूटी परमिली जानकारी के अनुसार, खुशबु नेताम वर्तमान में जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा में पदस्थ हैं। वे छुट्टियां मनाने अपने पैतृक गांव आरौद आई हुई थीं। रविवार को वे वापस ड्यूटी पर लौट रही थीं, तभी बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम पड़कीभाठा के पास यह हादसा हो गया।कार अनियंत्रित होकर पलटी, मामूली चोटें आईंबताया जा रहा है कि कार की रफ्तार अधिक होने के चलते वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। हादसे में नायब तहसीलदार को हल्की चोटें आई हैं। कार के पलटते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खुशबु नेताम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।ग्रामीणों ने दिखाई मानवता, तुरंत की मददघटना के बाद ग्रामीणों ने न केवल तहसीलदार की जान बचाई, बल्कि हादसे की सूचना भी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाई। हादसे के बाद वाहन को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।Spread the lovePost navigationमहिला की हत्या का खुलासा: चरित्र शंका में जेठ ने पटक-पटककर की हत्या, गिरफ्तार अखिल भारतीय पत्र का सुरक्षा समिति के दबाव में आकर पुलिस ने किया फरार आरोपी की गिरफ्तारी