बालोद। जिले के एक गांव में 13 अप्रैल 2025 की रात हुई महिला की दर्दनाक हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज मामले में मृतका के जेठ को गिरफ्तार किया गया है, जिसने चरित्र पर शक के चलते वारदात को अंजाम दिया।

बातचीत से शुरू हुआ विवाद, हत्या पर पहुंचा मामला

पुलिस के अनुसार आरोपी विजय साहू ने टीवी पर एक पारिवारिक फिल्म देखकर यह सोचा कि पारिवारिक विवादों को बातचीत से सुलझाया जा सकता है।

इसी सोच के साथ उसने अपनी बहू रामबती साहू से बात करने की कोशिश की, लेकिन बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि वह अपना आपा खो बैठा। गुस्से में उसने रामबती को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। रामबती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी।

हत्या के बाद बनाया मासूम बनने का नाटक

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने खून से सने कपड़े, चप्पल और अपने हाथ-पैर धो डाले। इसके बाद परिवार के आने पर अनजान बनने का अभिनय किया।

14 अप्रैल की सुबह रामबती के पति ने पुलिस को सूचना दी, जब वे घर लौटे और पत्नी की खून से लथपथ लाश देखी।

पुलिस की सख्ती में टूटा आरोपी

शुरुआती पूछताछ में पुलिस को परिवार वालों पर ही शक था, खासतौर पर जेठ विजय के बार-बार बदलते बयानों से। आखिरकार पुलिस की सख्ती और गहन पूछताछ में विजय ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।