रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित केंद्रीय जेल में एक कैदी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया है। मृतक कैदी की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश ने अपने बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी।इस घटना ने एक बार फिर जेल के भीतर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है। कैसे कैदी के पास आत्महत्या करने के साधन पहुंचे, यह सवाल जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।फिलहाल जेल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।Spread the lovePost navigationगंभीरता और सक्रियता से काम करें अधिकारी, कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव CG तेंदूपत्ता घोटाला: गिरफ्तार डीएफओ कोर्ट में पेश, रिमांड पूरी