रायपुर

केंद्रीय जेल रायपुर में कैदी ने की आत्महत्या, जेल सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित केंद्रीय जेल में एक कैदी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया है। मृतक कैदी की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश ने अपने बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी।

इस घटना ने एक बार फिर जेल के भीतर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है। कैसे कैदी के पास आत्महत्या करने के साधन पहुंचे, यह सवाल जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

फिलहाल जेल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button