बिलासपुर | जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री झा और अनुभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम घासीपुर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी सितेश धनुवार के घर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से 35 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी बाजार कीमत लगभग 7000 रुपये आंकी गई है, बरामद की गई।आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के साथ प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक महेंद्र नेताम, कीर्ति पैकरा और महिला आरक्षक अनीशा कश्यप का विशेष योगदान रहा।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।Spread the lovePost navigationरेलवे में सीबीआई का छापा, चीफ इंजीनियर और उनके परिवार के 4 सदस्य गिरफ्तार, 32 लाख की घूस लेने का आरोप गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए की थी शराब दुकान में चोरी, तीन युवक गिरफ्तार