जयपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जयपुर आगमन के बाद कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को “फ्यूज बल्ब” की संज्ञा देते हुए कहा कि अब पार्टी जनता के किसी काम की नहीं रह गई है और उसका राजनीतिक भविष्य अंधकारमय है।जयपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम साय ने कहा, “जब जनता का विश्वास खत्म हो जाता है तो फिर केवल बयानबाजी बचती है। कांग्रेस आज वही कर रही है। उनके पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे ‘संविधान बचाओ रैली’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।”कांग्रेस पर गंभीर आरोपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस के ऐतिहासिक कार्यकाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस ने इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र की हत्या की थी। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाया गया था, और संवैधानिक संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग किया गया था।”उन्होंने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस खुद कभी लोकतांत्रिक मूल्यों की हिमायती नहीं रही। अब जब जनता लगातार उन्हें नकार रही है, तो वे डर और भ्रम फैलाकर राजनीतिक अस्तित्व बचाने में जुटे हैं।भाजपा की नीतियों की सराहनाविष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा संविधान का सम्मान किया है और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त करने का कार्य किया है। उन्होंने दावा किया कि जनता का विश्वास भाजपा में लगातार बढ़ रहा है क्योंकि पार्टी “विकास, सुशासन और पारदर्शिता” के सिद्धांतों पर काम कर रही है।Spread the lovePost navigationपहलगाम हमले पर ओवैसी के बयान पर बोले नकवी : पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट, मुल्क से बड़ा कोई मजहब नहीं महाराष्ट्र दिवस पर देशभर से शुभकामनाओं की बौछार, पीएम मोदी से लेकर सीएम फडणवीस तक ने किया महाराष्ट्र की गौरवगाथा का गुणगान