अंबिकापुर, सरगुजा: सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मझवार जनजाति की एक महिला के साथ गैंगरेप और 4 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामले की शिकायत लेकर जब वे थाने पहुंचे, तो वहां उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई।पीड़िता के पति ने बताया कि घटना उस समय हुई जब वह एक हत्या के मामले में जेल में बंद था। वर्ष 2023 में जेल से छूटने के बाद जब वह घर लौटा, तब उसकी पत्नी ने पूरी आपबीती सुनाई। महिला ने आरोप लगाया कि परपटिया क्षेत्र के दो भाइयों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसके बेटे की सर्पदंश से मौत पर मिले 4 लाख रुपये मुआवजे की राशि भी ठग ली।कुछ दिन पहले जब महिला का पति उक्त आरोपियों से पैसे की मांग करने गया, तो उसके साथ मारपीट की गई और एक कमरे में बंद कर दिया गया। बाद में पुलिस ने उसे छुड़ाया। इतना ही नहीं, रेप की इस घटना के बाद पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म भी दिया है।परिवार का आरोप है कि उन्होंने कमलेश्वरपुर थाने में भी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन वहां भी अपराध दर्ज नहीं किया गया। आख़िरकार, न्याय की आस में पीड़ित परिवार ने सरगुजा के पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की।एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा दी गई शिकायत प्राप्त हो चुकी है। इसमें गैंगरेप और ठगी का आरोप लगाया गया है। मामले की विधिवत जांच की जा रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।Spread the lovePost navigationरेलवे ओवरब्रिज के पास मालगाड़ी से कटकर अज्ञात महिला की मौत, पुलिस ने पहचान के लिए मांगी मदद बंगले के पास से तेंदुए का रेस्क्यू, अफसरों ने ली राहत की सांस