सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम कौशलपुर स्थित 56 नंबर रेलवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अज्ञात महिला की मालगाड़ी से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।मृतक महिला की उम्र लगभग 23 से 25 वर्ष के बीच अनुमानित है। स्थानीय लोगों के अनुसार, संभावना है कि महिला मंगलवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार की ओर जा रही थी, तभी यह दुर्घटना घटी।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को रामानुजनगर अस्पताल के मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया है।थाना प्रभारी की अपील रामानुजनगर थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस महिला को पहचानता हो, तो तुरंत रामानुजनगर थाने से संपर्क करे, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।Spread the lovePost navigationनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की जांच एवं परीक्षण कर तत्काल निराकृत करने कलेक्टर ने दिए निर्देश मैनपाट में महिला से गैंगरेप और 4 लाख की ठगी, पुलिस पर रिपोर्ट न लिखने का आरोप