गौरेला पेंड्रा मरवाही | साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के तत्काल बाद आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में 27 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जनदर्शन में आए लोगों से समक्ष में उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना और उने आवेदनों की जांच एवं परीक्षण कर तत्काल निराकृत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आदिम जाति कृषक सेवा सहकारी समिति लरकेनी के किसान अंतर सिंह द्वारा केसीसी से कृषि ऋण लेने और अवैध रूप से मनमानी ढंग से वसूली करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी तरह सीमांकन, बकाया भुगतान, ट्रांसफार्मर खराब होने, जीपीएफ की राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर तत्काल निराकृत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

You missed