रायगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर जिला प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र यादव ने जनपद पंचायत खरसिया अंतर्गत तीन पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबित किए गए सचिवों में ग्राम पंचायत घघरा के राजेश सारथी, ग्राम पंचायत बरगढ़ के कमलेश्वर राठिया और ग्राम पंचायत सूती की सचिव माधुरी सिदार शामिल हैं। इन पर योजना के संचालन में घोर लापरवाही और कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप पाए गए हैं।लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीईओ यादवसीईओ जितेंद्र यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।ग्रामीण इलाकों में होगी सख्त मॉनिटरिंगसीईओ यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करें, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करें तथा योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का समुचित लाभ मिले, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि शासन की योजनाओं में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।Spread the lovePost navigationजर्जर जेल कॉम्पलेक्स की दुकानें हादसे को दे रहीं दावत, व्यवसायी भयभीत डैम से लौट रही युवती से गैंगरेप, लिफ्ट देने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर किया दुष्कर्म, चार आरोपी हिरासत में