रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 19 वर्षीय एक युवती के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना बुधवार दोपहर की है जब युवती नहाने के बाद पचधारी डैम से लौट रही थी।

जानकारी के अनुसार, युवती जब पुल के पास पहुंची तो मोहल्ले के दो नाबालिग समेत चार युवक पहले से वहां मौजूद थे। उन्होंने उसे घर छोड़ने का बहाना बनाकर पिकअप वाहन में बैठा लिया। लेकिन रास्ते में वे उसे सुनसान इलाके में ले गए और युवती के विरोध करने पर उसे धमकाया, मुंह दबाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

घर पहुंची तो फटी थी कुर्ती, सहमी हुई थी पीड़िता

घटना के बाद जब युवती घर लौटी तो उसकी हालत देख परिवार के होश उड़ गए। उसकी कुर्ती फटी हुई थी और चेहरा डर और सदमे से सहमा हुआ था। नानी के पूछने पर वह फूट-फूटकर रो पड़ी और अपनी आपबीती सुनाई।

आरोपी पुलिस हिरासत में, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही युवती के पिता ने गुरुवार को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रकरण को महिला थाना ट्रांसफर कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं और सभी को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी निगरानी कर रहे हैं।

Spread the love
Avatar photo

By चतुर मूर्ति वर्मा, बलौदाबाजार

CMExpress24: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। CMExpress24 पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।