भिलाई। समर वेकेशन के चलते यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में कोचों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। फिलहाल यह ट्रेन 8 कोच के साथ संचालित हो रही है, लेकिन जून महीने से इसे फिर से 16 कोच के साथ चलाया जाएगा। इससे अधिक यात्रियों को वंदे भारत में सफर करने का मौका मिलेगा।छत्तीसगढ़ में वंदे भारत की शुरुआत और टिकटों की चुनौतीछत्तीसगढ़ में 11 दिसंबर 2022 को वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की गई थी। शुरुआत में इसे लेकर यात्रियों और रेलवे प्रशासन में काफी उत्सुकता थी, लेकिन महंगे टिकटों के कारण धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में गिरावट आने लगी। इसी वजह से अप्रैल 2023 में रेलवे ने ट्रेन के 16 कोच घटाकर 8 कर दिए थे।गर्मी में फिर बढ़ी डिमांडरेलवे सूत्रों के मुताबिक, इन दिनों खासकर समर सीजन में वंदे भारत ट्रेन फुल पैक चल रही है। टिकटों की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि सीटें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में रेलवे ने इसे फिर से 16 कोच के साथ चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।दोगुनी होगी यात्रियों की क्षमतावर्तमान में ट्रेन की यात्री क्षमता 564 सीटें है।जून से कोच बढ़ने पर इसकी कुल क्षमता 1128 यात्रियों की हो जाएगी। इससे यात्रियों को सीटें आसानी से मिलेंगी और ट्रैवल करने वालों को राहत मिलेगी।बंद करने की आई थी नौबत, फिर बदला फैसलामहंगे टिकट के चलते जब यात्रियों की संख्या कम हो गई थी, तब रेलवे ने इस ट्रेन को बंद करने की भी तैयारी कर ली थी। लेकिन बाद में निर्णय लिया गया कि इसे 8 कोच के साथ जारी रखा जाए। अब गर्मियों में यात्रियों की भीड़ ने एक बार फिर रेलवे को ट्रेन की कोच संख्या बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है।Spread the lovePost navigationनशे में युवक ने समोसे वाले पर डाला खौलता तेल, एक ही दिन तीन लड़के हुए लापता, भिलाई-सुपेला से गायब होने का मामला