सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मालखरौदा से जैजैपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर मिशन पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार हार्वेस्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।हादसे में गई तीन युवाओं की जान मृतक तीनों युवक ग्राम सतगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। वे एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे हार्वेस्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।गांव में पसरा मातम घटना की खबर जैसे ही सतगढ़ गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने हादसे को लेकर प्रशासन से सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।पुलिस कर रही जांच पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अंधेरे और तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।जरूरत है सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही की गंभीर तस्वीर सामने लाती है। प्रशासन और वाहन चालकों दोनों को जिम्मेदारी के साथ यातायात नियमों का पालन करना होगा, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।Spread the lovePost navigationनौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, आदिवासी उत्थान संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष व पिता पर केस दर्ज लोरमी में अब तक की सबसे बड़ी चोरी, शिक्षक दंपति के घर से 20 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ