लोरमी। नगर में एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। शिक्षक दंपति के घर उस वक्त चोरी हुई जब वे 14 मई को एक रिश्तेदार की शादी में शरीक होने के लिए बाहर गए थे। जब वे 15 मई की दोपहर वापस लौटे तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दरवाजा टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और लॉकर पूरी तरह खाली मिले।पीड़ित शिक्षक ने तुरंत इसकी सूचना लोरमी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि चोरों ने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। चोरों को घर के खाली होने की पूर्व जानकारी थी, इसी कारण उन्होंने सटीक समय पर ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी व लॉकर से जेवरात और नकदी चोरी कर ली।20 लाख रुपये की चोरी शिक्षक दंपति के अनुसार, चोर लगभग 15 तोला सोना, 50 तोला चांदी, और 4 लाख रुपये नकद ले उड़े। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। यह चोरी लोरमी क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी चोरियों में से एक मानी जा रही है।CCTV फुटेज और डॉग स्क्वायड से जांच तेजलोरमी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। वहीं डॉग स्क्वायड की मदद से चोरों की दिशा का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस वारदात में स्थानीय लोगों की मिलीभगत हो सकती है, क्योंकि चोरों को घर खाली होने की सूचना पहले से थी।स्थानीयों में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग इस घटना के बाद वार्ड क्रमांक 9 समेत पूरे नगर पालिका क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही नागरिकों को सतर्क रहने और घरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की सलाह दी गई है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ने में सफलता मिलेगी और जांच लगातार जारी है।Spread the lovePost navigationजिले में दर्दनाक सड़क हादसा: हार्वेस्टर से भिड़ी बाइक, तीन युवकों की मौके पर ही मौत मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल