छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने बालोद, बस्तर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, रायपुर और राजनांदगांव जिलों के लिए आगामी 3 घंटों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।जारी अलर्ट के अनुसार, इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी आने की भी संभावना जताई गई है।प्रशासन और मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और आवश्यकता न हो तो घरों से बाहर न निकलें। खुले स्थानों पर काम कर रहे मजदूरों, किसानों और वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।मौसम के इस बदले तेवर को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।Spread the lovePost navigationसीएएफ आरक्षक गांजा तस्करी में गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर करता था सप्लाई थाना पुलगांव पुलिस की कार्रवाई: मारपीट के आरोपियों को किया गिरफ्तार